ऐश्वर्या को एक बार फिर मिला मिस वर्ल्ड सम्मान!

मुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन को एक बार फ़िल्म अपनी ख़ूबसूरती के लिए अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन के 64 वें एडिशन में ऐश्वर्या को ब्यूटी विद पर्पज़ से उनके कमिटमेंट के चलते  सम्मानित किया गया।
दो दशक पहले 1994 में ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता था। मिस वर्ल्ड विजाताओं में ऐश सबसे क़ामयाब ब्यूटी क्वीन हैं। इस मौक़े पर ऐश ने कहा- “इस सम्मान से मैं बहुत खुश हूं। इस सम्मान के लिए मैं मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाजेशन को धन्यवाद देती हूं। ये टाइटल हासिल करना, गर्व के साथ क्राउन पहनना… वो मेरे लिए ब्यूटी विद पर्पज़ को महसूस करने का एक मौक़ा था।”
लंदन में हुए मिस वर्ल्ड फिनाले में ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन, मां वृंदा और बेटी आराध्या के साथ शामिल हुईं।

Aishwarya Rai Miss universe