कबड्डी को मिला सोनाक्षी का ग्लैमर, खरीदी टीम

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा भी अब कबड्डी टीम की ओनर बन गयी हैं। वर्ल्ड कबड्डी लीग में सोना ने हायरे ग्रुप ऑफ़ यूके के साथ यूनाइटेड सिंघ्स  टीम को खरीदा है। वर्ल्ड कबड्डी लीग 9 अगस्त से लंदन में शुरू  हो रही है।

सोनाक्षी से पहले पंजाबी रैपर यो यो हनी सिंह और अक्षय कुमार भी लीग में कबड्डी टीम खरीद चुके हैं। हनी सिंह ने अपनी टीम का नाम यो यो टाइगर्स   रखा है, जबकि अक्षय की टीम का नाम स्पीडी सिंघ्स  है।

दिलचस्प बात ये है, कि अभिषेक बच्चन भी कबड्डी के खेल में इंटरेस्ट ले रहे हैं, और जूनियर बच्चन ने प्रो-कबड्डी की जयपुर फ्रेंचाइजी जयपुर पिंक पैंथर्स  खरीदी है। यूटीवी ग्रुप के पूर्व सीईओ रॉनी स्क्रूवाला ने प्रो-कबड्डी की मुंबई फ्रैंचाइजी खरीदी है। प्रो-कबड्डी में 8 टीम्स हैं, और ये 26 जुलाई को शुरू होगी।

Sonakshi Sinha