‘खूबसूरत’ के साथ रेखा की स्पेशल एपीयरेंस!

मुंबई: इस शुक्रवार को रिलीज़ हो रही सोनम कपूर स्टारर खूबसूरत के साथ एक ख़ास फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया जा रहा है। ये फ़िल्म है सुपर नानी, जिसमें रेखा लीड रोल में हैं। गौरतलब है, सोनम कपूर की फ़िल्म खूबसूरत रेखा स्टारर खूबसूरत का रीमेक है।

सुपर नानी में रेखा टाइटल रोल निभा रही हैं। फ़िल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। सुपर नानी में शरमन जोशी और इंद्र कुमार की बेटी श्वेता कुमार लीड स्टार कास्ट में शामिल हैं।

सुपर नानी के एक सीन में रेखा के साथ शरमन जोशी।
सुपर नानी के एक सीन में रेखा के साथ शरमन जोशी।