‘गंगाजल 2’ में खाकी पहनकर कुछ ऐसी दिखाई देंगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की पुलिस फोर्स ज्वाइन कर ली है, ये तो आप जानते ही हैं। प्रकाश झा की फ़िल्म गंगाजल 2 में प्रियंका आईपीएस ऑफि़सर के रोल में दिखाई देने वाली हैं।
फ़िल्म में प्रियंका का लुक बाहर आया है। ये पहली बार है, जब प्रियंका खाकी यूनिफॉर्म पहन रही हैं। उन्होंने कई तरह के क़िरदार बॉलीवुड में निभाए हैं, लेकिन पुलिस ऑफ़िसर बनने का मौक़ा उन्हें पहली बार मिल रहा है।

Priyanka Chopra Gangakal 2