‘गुंडे’ का कैबरे बॉलीवुड से इंस्पायर्ड नहीं : प्रियंका

गुंडे में प्रियंका।
गुंडे में प्रियंका।

मुंबई : ‘गुंडे’ में प्रियंका चोपड़ा को कैबरे करते हुए देखकर आपको भले ही वेटरन डांसर हेलेन की याद आ जाए, लेकिन प्रियंका अपने कैबरे डांस को किसी इंडियन एक्टर से इंस्पायर्ड नहीं मानतीं।

यशराज बैनर की फ़िल्म ‘गुंडे’ में प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड हैं, और पहली बार यंगर एक्टर्स अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के साथ काम कर रही हैं। इस फ़िल्म में दोनों कोल माफिया के रोल में हैं, और दोनों को प्रियंका का आशिक़ दिखाया गया है।

डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र ने फ़िल्म की कहानी को सत्तर के दशक के कोलकाता में सेट किया है। इसीलिए फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा पर एक कैबरे डांस फिल्माया गया है।

हेलन
हेलन

हिंदी सिनेमा का ये वो दशक है, जब फ़िल्मों में हेलेन के कैबरे डांस की तूती बोलती थी। उन्हें कैबरे क्वीन कहा जाता था। कई हिट फ़िल्मों में हेलेन ने कैबरे दिखाया है। लेकिन प्रियंका का दावा है, कि ‘गुंडे’ में वो जो कैबरे कर रही हैं, वो इंडियन एक्टर से इंस्पायर्ड नहीं है।

प्रियंका के मुताबिक़ – “कैबरे का लुक किसी इंडियन एक्टर से प्रभावित नहीं है। ये इंगलिश कैबरे है। कलकत्ता में उस ज़माने में ऐसा बहुत हुआ करता था, जो यूरोप से इंस्पायर्ड था। इस कैबरे में डांसिंग पर यूरोपियन प्रभाव है।”

‘गुंडे’ अगले महीने वेलेंटाइन डे पर रिलीज़ हो रही है।