‘गॉड’ पर नहीं धोनी पर बन रही है फिल्म!

मुंबई: ये खबर सचिन तेंदुलकर के करोड़ों फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है, कि बॉलीवुड में किसी क्रिकेटर पर फिल्म बनाने का मौक़ा आया, तो फिल्ममेकर्स ने महेंद्र सिंह धोनी को चुना, जबकि क्रिकेट का भगवन सचिन तेंदुलकर को कहा जाता है।पर लगता है, कि फिल्ममेकर्स को धोनी की कहानी में सचिन के मुकाबले ज़्यादा रंग दिखाई दिए, इसीलिए उनकी बायोपिक फिल्म बनाई जा रही है।

फिल्म का टाइटल है ‘धोनी’, जिसे डायरेक्ट कर रहे हैं नीरज पाण्डेय। फिल्म अगले साल रिलीज़ के लिए स्लेटिड है। ‘धोनी’ में धोनी का रोल निभा रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत, क्रिकेट के लिए जिनकी दीवानगी आप उनकी डेब्यू फिल्म ‘काय पो छे’ में देख चुके हैं।

इस फिल्म के साथ धोनी तीसरे लिविंग स्पोर्ट पर्सन बन गए हैं, जिसकी लाइफ पर फिल्म बन रही हो। इससे पहले ये सामान मैरी कॉम (मैरी कॉम) और मिल्खा सिंह (भाग मिल्खा भाग) को हासिल हुआ है।

Dhoni poster