जनवरी 2016 में रिलीज़ होगी ‘मोहनजो-दड़ो’

मुंबई: आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहनजो-दड़ो’ की रिलीज़ डेट तय हो गयी है। फिल्म 2016 में 22 जनवरी को रिलीज़ होगी। सिंधु घाटी सभ्यता के एरा में सेट इस लव स्टोरी में लीड रोल ह्रितिक रोशन निभा रहे हैं, जबकि फीमेल लीड में पूजा हेगड़े हैं।

फिल्म का पहला शेड्यूल साउथ अफ्रीका में अक्टूबर में शुरू होगा। आशुतोष की ये चौथी पीरियड फिल्म है। सबसे पहले उन्होंने आमिर खान के साथ ‘लगान’ बनाई, जिसकी कहानी ब्रिटिश काल में सेट की गयी थी। इसके बाद ‘जोधा अकबर’ के साथ आशुतोष मुग़ल एरा में चले गए।

इस फिल्म में ह्रितिक और ऐश्वर्या राय ने टाइटल रोल्स निभाए। ‘खेलें हम जी जान से’ के ज़रिये आशुतोष ने एक बार फिर ब्रिटिश काल की सैर की। फिल्म में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोणे ने लीड रोल्स निभाए। पर ‘मोहनजो-दड़ो’ के साथ आशू इतिहास में इतना पीछे चले गए हैं, जितना कोई फिल्ममेकर नहीं गया। इसीलिए इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा।

hrithik-roshan-and-ashutosh-gowarikar