ज़ोया की फ़िल्म ‘दिल धड़कने दो’ की पहली झलक

मुंबई: ज़ोया अख्तर की फ़िल्म ‘दिल धड़कने दो’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर और अनिल कपूर लीड रोल्स में हैं। 

फि़ल्म एक बिखरे हुए परिवार में रिश्तों की कहानी है। जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भाई-बहन के रोल में हैं, जबकि अनिल कपूर इन दोनों के पापा बने हैं। फ़िल्म का बड़ा हिस्सा एक क्रूज़ पर शूट किया गया है।

गौरतलब है, कि ज़ोया की ये फ़िल्म भी ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की तरह रिश्तों के मायने बता रही है। ‘दिल धड़कने दो’ अगले साल 5 जून को रिलीज होगी।

dil dhadakne do