ज़ोहरा सहगल: नहीं रहीं हिंदी सिनेमा की दादी

मुंबई: हिंदी सिनेमा की लीजेंडरी एक्ट्रेस ज़ोहरा सहगल का 102 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। 10 जुलाई की शाम क़रीब 4.30 बजे ज़ोहरा ने आख़िरी सांस ली। परिवार के सदस्यों के मुताबिक़ उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ।

ज़ोहरा सहगल भारतीय सिनेमा की उन अदाकाराओं में शामिल हैं, जिन्होंने सिनेमा को जन्म से लेकर बड़े होते हुए देखा। ज़ोहरा आख़िरी बार बड़े पर्दे पर संजय लीला भंसाली की फ़िल्म सांवरिया में नज़र आई थीं। उन्हें पद्मश्री और पद्म विभूषण जैसे नागरिक सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है।

इसी साल 27 अप्रैल को ज़ोहरा ने उम्र का 102 वां पड़ाव पार किया था। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की मुस्लिम फैमिली में जन्मी ज़ोहरा की पढ़ाई-लिखाई लाहौर में हुई थी। अमिताभ बच्चन के साथ चीनी कम, शाह रूख़ ख़ान के साथ वीर ज़ारा और सलमान ख़ान की फ़िल्म हम दिल दे चुके सनम में ज़ोहार सहगल काम कर चुकी हैं।

अमिताभ बच्चन ने ज़ोहरा सहगल को याद करते हुए लिखा है-

Zohra Sehgal passes away at 102 yrs ..what a journey and what an immensely loveable co star ! Prayers for her blessed soul !!

दिल्ली में अपने 102 वें जन्म दिन पर ज़ोहरा सहगल।
दिल्ली में अपने 102 वें जन्म दिन पर ज़ोहरा सहगल।