‘दावत-ए-इश्क़’ में करण वाही की एंट्री

मुंबई : एक और टीवी एक्टर बड़े पर्दे पर डेब्यू के लिए तैयार है। ये हैं करण वाही, जो हबीब फ़ैज़ल की फ़िल्म ‘दावत-ए-इश्क़’ से सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आने वाले हैं।

करण वाही
करण वाही

करण टीवी का पॉप्युलर फेस हैं, और फ़िल्म में वो एक हैदराबादी क़िरदार निभा रहे हैं। डांस रिएलिटी शो नच बलिए को होस्ट कर रहे करण रीमिक्स, दिल मिल गए और कुछ तो लोग कहेंगे सीरियल्स में अहम् क़िरदार निभा चुके हैं।

दावत-ए-इश्क़ में आदित्य और परिणीति
दावत-ए-इश्क़ में आदित्य और परिणीति

वैसे आदित्य और करण का एक कनेक्शन और है। करण ने हिट फ़िल्म ‘आशिक़ी 2’ में लीड रोल के लिए भी ऑडिशंस दिया था, लेकिन उसमें बाज़ी मार ली आदित्य रॉय कपूर ने।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखिए करण का मज़ेदार आशिक़ी 2 ऑडिशन …

http://www.youtube.com/watch?v=sVkbV9MUbEI