‘दिल धड़कने दो’ के टाइटल ट्रैक को प्रियंका-फरहान ने दी आवाज़

मुंबई: ‘दिल धड़कने दो’ के टाइटल ट्रैक को प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख़्तर ने आवाज़ दी है। प्रियंका ने अनुष्का शर्मा और शेफाली शाह को भी आवाज़ दी है।
दिलचस्प बात ये है, कि प्रियंका और फरहान दोनों रियल लाइफ़ में भी अपनी सिंगिंग का हुनर दिखाते रहे हैं। प्रियंका ने जहां तीन इंटरनेशनल सिंगल्स ‘इन माई सिटी’, ‘इग्जॉटिक’ और ‘आई कांट मेक यू लव मी’ रिलीज़ किए हैं, वहीं फरहान भी रॉक कंसर्ट्स ऑर्गेनाइज़ करते रहते हैं।
‘दिल धड़कने दो’ को फरहान की सिस्टर ज़ोया अख़्तर ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म 5 जून को रिलीज़ के लिए स्लेटिड है।

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=ijLZ9-rlEhg&feature=youtu.be” width=”560″ height=”315″]