दीवाना दिल लेकर आया कपूर खानदान का नया ‘अरमान’

मुंबई: ‘लेकर हम दीवाना दिल’ फ़िल्म से एक और स्टार किड हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने के लिए तैयार है। ये हैं अरमान जैन, जिनकी जड़ें कपूर खानदान में जाती हैं। राजकपूर की छोटी बेटी रीमा जैन और मोहन जैन के बेटे हैं अरमान।

अरमान को बॉलीवुड में लांच कर रहे हैं उनकी कज़िन करीना कपूर के बेटर हाफ सैफ़ अली ख़ान, जिन्होंने ‘लेकर हम दीवाना दिल’ को प्रोड्यूस किया है। आरिफ़ अली डायरेक्टिड फ़िल्म में अरमान के अपोज़िट न्यूकमर दीक्षा सेठ हैं।

फ़िल्म में अरमान और दीक्षा।
फ़िल्म में अरमान और दीक्षा।

फ़िल्म की कहानी यंग कपल के बीच प्यार, तक़रार और तलाक़ के इर्द-गिर्द घूमती है। यूं तो अरमान के लुक्स ही उनकी फ़िल्मी विरासत के बारे में बताने के लिए काफी हैं, मगर अरमान का एक्टिंग स्टाइल भी उन्हें कपूर खानदान के क़रीब ले जाता है। अरमान में कुछ लोगों को राजकपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर की झलक दिखाई दे सकती है।

फ़िल्म का टाइटल हिंदी सिनेमा की यादगार फ़िल्म ‘यादों की बारात’ के गाने लेकर हम दीवाना दिल फिरते हैं मंज़िल मंज़िल  से लिया गया है, जो फ़िल्म की थीम पर फिट लगता है। आप एंजॉय कीजिए ‘लेकर हम दीवाना दिल’ की पहली झलक, और देखिए कपूर खानदान के इस नए चिराग़ की रोशनी…

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=ZV2knGdIJNI” width=”560″ height=”315″]