‘धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ से हिंदी फ़िल्मों में लौटेंगी भूमिका

मुंबई: डायरेक्टर नीरज पांडेय की फ़िल्म ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ से एक्ट्रेस भूमिका चावला बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। फ़िल्म में भूमिका एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जो एक बेहद अहम सिक्वेंस के दौरान आएगी।
Bhumika-Spicy-Stills-Wallpapers-7
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की ज़िदगी पर बन रही इस फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत धोनी के रोल में हैं। भूमिका ने 2003 में सलमान ख़ान के साथ ‘तेरे नाम’ फ़िल्म से डेब्यू किया था।
इसके बाद वो कुछ फ़िल्मों में दिखाई दीं, लेकिन उनके नाम कोई बड़ी क़ामयाबी दर्ज़ नहीं की गई। धीरे-धीरे भूमिका सीन से ग़ायब हो गईं। उनकी आख़िरी हिंदी फ़िल्म 2007 में आई ‘गांधी- माई फादर’ है।