प्रियंका का तीसरा इंटरनेशनल सांग रिलीज़

मुंबई: एक्टर से सिंगर बनीं प्रियंका चोपड़ा अपने तीसरे गाने के साथ हाज़िर हैं। इस गाने का टाइटल है- आई केन नॉट मेक यू लव मी। प्रियंका का पहला गाना था इन माई सिटी, जबकि दूसरा गाना है इक्ज़ॉटिक।

प्रियंका अपने तीसरे गाने को न्यूयॉर्क में लांच कर रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर देते हुए लिखा-

“““*deep breath* here it is…. ‘I Can’t Make You Love Me’… https://itunes.apple.com/in/album/i-cant-make-you-love-me-single/id860244346 … – it’s now yours…. Tell me what you think!,”

Priyanka-Chopra-Image

प्रियंका का ये गाना बॉनी रेट के 1991 में इसी नाम से आए गाने का इलेक्ट्रो पॉप रूपांतरण है। प्रियंका इन दिनों मेरी कॉम की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन सिंगिंग के लिए वो फुरसत निकाल लेती हैं। पिछले कुछ अर्से से प्रियंका अपने इंटरनेशनल सिंगल्स रिलीज़ कर रही हैं।