प्रियंका चोपड़ा बनेंगी पर्दे पर ‘राखी सावंत’

मुंबई: वुमन ओरिएंटिड फ़िल्में बनाने वाले डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने अब राखी सावंत की ज़िंदगी से इंस्पिरेशन ली है। फ़िल्म का नाम है ‘मैडम जी’। ये फ़िल्म ऐसी लड़की की कहानी है, जो आइटम गर्ल से पॉलिटिशियन बन जाती है।

56597,xcitefun-rakhi-sawant24

इन हालात में तो यही कहा जा सकता है, कि मैडम जी एक तरह से राखी सावंत की ज़िदगी पर बेस्ड होगी, क्योंकि हिंदी सिनेमा में वही ऐसी आइटम गर्ल हैं, जो राजनीति करने वाली हैं। राखी मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं।

इस फ़िल्म में मैडम जी  का क़िरदार निभा रही हैं प्रियंका चोपड़ा को मैडम जी बनाने वाले हैं। मधुर ने प्रियंका को स्क्रिप्ट सुना दी है, जो उन्हें पसंद आई है। मधुर के मुताबिक़, अब सिर्फ़ प्रियंका की डेट्स का इंतज़ार है।

Priyanka-Chopra-Image

‘मैडम जी’ की शूटिंग मधुर इस साल के अंत तक शुरू करना चाहते हैं। तब तक प्रियंका ‘मेरी कॉम’ और ज़ोया अख़्तर की ‘दिल धड़कने दो’ कंपलीट कर चुकी होंगी। ‘फ़ैशन’ के बाद मधुर और प्रियंका की ये दूसरी फ़िल्म होगी। मधुर का कहना है, कि ‘मैडम जी’ ‘फ़ैशन’ से बिल्कुल अलग फ़िल्म है। ये क़िरदार ज़्यादा रियल और रस्टिक है। ख़ुद प्रियंका के लिए भी ये रोल चेलेंजिंग रहेगा, क्योंकि उन्होंने ऐसा काम कभी नहीं किया है।

madhur-B

चलिए, प्रियंका के लिए रोल भले ही चेलेंजिंग रहे, लेकिन असली खुशी तो राखी सावंत को होगी। आख़िर उनकी लाइफ़ को पर्दे पर उतारा जा रहा है, वो भी प्रियंका चोपड़ा जैसी एक्ट्रेस के ज़रिए।