‘बाजीराव मस्तानी’ से ख़फा पेशवा बाजीराव के वंशज

मुंबई: संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के सामने थोड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। सुनने में आया है, कि पेशवा बाजीराव को फ़िल्म में जिस तरह दिखाया गया है, उस पर उनके परिवार ने आपत्ति जताई है।

bajirao mastani

पेशवा बाजीराव के वंशजों ने इस आपत्ति को लेकर अदालत की शरण ली, जिस पर अदालत ने फ़िल्म तो तब तक सर्टिफिकेट ना देने का आदेश दिया है, जब तक कि बाजीराव के वंशजों की मांग पूरी नहीं हो जाती।
‘बाजीराव मस्तानी’ पेशवा बाजीराव और नर्तकी मस्तानी के प्रेम की कहानी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोणे ये क़िरदार निभा रहे हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी के रोल में हैं। फ़िल्म 18 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।