‘बॉम्बे वेलवेट’ में रणबीर कपूर के क़िरदार की पहली झलक

मुंबई: अनुराग कश्यप की फ़िल्म बॉम्बे वेलवेट में रणबीर कपूर एक स्ट्रीट फाइटर जॉनी बलराज का रोल निभा रहे हैं। फ़िल्म की लीडिंग लेडी अनुष्का शर्मा ने रणबीर के लुक की पहली झलक सोशल मीडिया में शेयर की है। फ़िल्म इसी साल मई में रिलीज़ हो रही है।

ranbir bv

बॉम्बे वेलवेट पीरियड ड्रामा है, जिसमें रणबीर 50-60 के दशक के स्ट्रीट फाइटर बने हैं, जबकि अनुष्का फ़िल्म में डबल रोल निभा रही हैं। फ़िल्ममेकर करण जौहर इस फ़िल्म में निगेटिव रोल में दिखाई देंगे।