मोहनजोदड़ो में पूजा संग रोमांस करेंगे ऋतिक

मुंबई: अगर डेब्यू फ़िल्म ‘कहो ना प्यार है’ को छोड़ दें, तो सुपर स्टार बनने के बाद ऋतिक रोशन अपने करियर में दूसरी बार डेब्यूटेंट एक्ट्रेस के साथ जोड़ी बना रहे हैं। आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में ऋतिक के अपोज़िट पूजा हेगड़े को कास्ट किया गया है।

Hrithik-Roshan,-Ashutosh-Go

2010 में मिस इंडिया यूनिवर्स कांटेस्ट में सेकंड रनर अप रहीं पूजा 23 साल की हैं, और मोहनजोदड़ो से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। तमिल और तेलगू सिनेमा में पूजा 3 फ़िल्में कर चुकी हैं। साथ ही कई टीवी कमर्शियल्स में भी वो काम कर चुकी हैं, जिनमें से कुछ रणबीर कपूर के साथ हैं। लेकिन हिंदी दर्शकों के लिए वो न्यू कमर हैं।

बॉलीवुड में सुपर स्टार का दर्ज़ा पाने के बाद ऋतिक के करियर में ये दूसरी बार है, जब वो किसी डेब्यूटेंट एक्ट्रेस के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करेंगे। अपनी डेब्यू फ़िल्म कहो ना प्यार है में ऋतिक ने अमीषा पटेल के साथ जोड़ी बनाई थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने किसी डेब्यूटेंट एक्ट्रेस के साथ काम नहीं किया।

2010 की फ़िल्म ‘काइट्स’ में उनकी लीडिंग लेडी मैक्सिकन एक्ट्रेस बारबरा मोरी और कंगना राणावत थीं। बारबरा ने ऋतिक के साथ हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। उसके बाद पूजा दूसरी एक्ट्रेस हैं, जो ऋतिक के साथ हिंदी सिनेमा में क़दम रखने जा रही हैं।

‘मोहनजोदड़ो’ सिंधु घाटी सभ्यता पर बेस्ड लव स्टोरी है, जिसकी शूटिंग अक्टूबर में शुरू हो जाएगी।

pooja-hegde