‘सिंह इज़ ब्लिंग’ में प्रभुदेवा दिखाएंगे सुरों का जलवा

मुंबई: निर्देशक प्रभुदेवा एक शानदार डांसर और कॉरियोग्राफर के तौर पर पहले ही मशहूर हैं, लेकिन उनकी अगली फ़िल्म सिंह इज़ ब्लिंग में प्रभु अपना नया हुनर दिखाने वाले हैं। प्रभुदेवा फ़िल्म सिंह इज़ ब्लिंग में अपने सुरों की आज़माइश करने वाले हैं।
फ़िल्म की कहानी जब गोवा पहुंचती है, तो इन दृश्यों को एक गाने में पिरोया गया है, जिसमें प्रभुदेवा की आवाज़ सुनाई देगी। इस गाने का बैकग्राउंड संगीत संदीप शिरोडकर ने तैयार किया है।
sib
सिंह इज़ ब्लिंग 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है, और फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ पहली बार एमी जैक्सन नायिका के रोल में दिखाई देंगी।