सुभाष घई बने रैपर, थिरकेंगे मिका के साथ

मुंबई: अपनी डायरेक्टोरियल फ़िल्म कांची-द अनब्रेकेबल को प्रमोट करने के लिए सुभाष घई कोई रास्ता नहीं छोड़ रहे। घई साब ने अब फ़िल्म में एक स्पेशल गाना मुस्टंडा जोड़ा है, जिसे आवाज़ दे रहे हैं सिंगर मिका सिंह।

ख़ास बात ये है, कि इस रैप गाने को ख़ुद सुभाष घई ने लिखा है और इसका म्यूज़िक भी कंपोज़ किया है। गाना मिका सिंह पर फ़िल्माया गया है। गाने की शूटिंग के दौरान खुद घई साब भी मिका सिंह के साथ सुर और क़दम मिलाते दिख रहे हैं।

ऐसे में माना जा रहा है, कि अपनी फ़िल्मों में हमेशा स्पेशल एपीयरेंस करने वाले सुभाष इस गाने में मिका सिंह के साथ फीचर हो सकते हैं। यानी कांची के लिए रैप भी करने को तैयार हैं सुभाष घई। देखिए, इस गाने की मेकिंग…

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=bpxi8n4Z0e4&feature=youtu.be” width=”560″ height=”315″]