सुभाष चंद्र बोस पर होगी कबीर ख़ान की अगली फ़िल्म

Bose Kabir

मुंबई: फ़िल्ममेकर कबीर ख़ान की अगली फ़िल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आज़ाद हिंद फौज पर बेस्ड होगी। फिलहाल ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रहे कबीर इस फ़िल्म के ज़रिए अपनी जड़ों की तरफ लौटेंगे।
कबीर ने अपना करियर बतौर डॉक्यूमेंट्री फ़िल्ममेकर शुरू किया है। आज़ाद हिंद फौज पर बनाई गई उनकी डॉक्यूमेंट्री द फॉरगॉटन आर्मी को अवॉर्ड मिल चुके हैं। कबीर इसी डॉक्यूमेंट्री को फ़िल्म की सूरत देंगे।
हालांकि, इस फ़िल्म को फिक्शन के तौर पर डेवलप किया जाएगा, जिसकी कहानी दूसरे विश्व युद्ध के समय की होगी। फ़िल्म की कहानी आज़ाद हिंद फौज की कैप्टन लक्ष्मी सहगल और कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों के नज़रिए से दिखाई जाएगी।
फ़िल्म की धुरी होगा आज़ाद हिंद फौज के चीफ़ नेताजी सुभाष चंद्र बोस का क़िरदार। कबीर ख़ान की इस फ़िल्म की अधिकारिक घोषणा का अभी इंतज़ार है।