‘MSG’ को क्लियरेंस, सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन का इस्तीफ़ा

leela samsonमुंबई: संत राम रहीम की फिल्म ‘एमएसजी- द मैसेंजर ऑफ गॉड’ के विवाद में सेंसर बोर्ड अध्यक्ष लीला सैमसन ने इस्तीफा दे दिया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म रिलीज़ करने की इजाज़त नहीं दी थी, लेकिन रविवार को फिल्म रिलीज़ होने की खबर है। राम रहीम ने ट्विटर पर फिल्म रिलीज़ करने का ऐलान कर दिया। आज (16 जनवरी) दोपहर गुड़गांव में फिल्म का प्रीमियर होगा।
लीला सैमसन ने इस्तीफ़े के पीछे उनके काम में दखलंदाज़ी को वजह बताया है। हालांकि सैमसन ने ये नहीं बताया है, कि दखल कौन दे रहा था। उन्होंने मंत्रालय की ओर से बोर्ड में नियुक्त अफसरों की तरफ इशारा किया है। लीला ने सेंसर बोर्ड में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है.
गंभीर आरोप ये भी है, कि जिस समिति ने ‘एमएसजी’ को क्लियर किया है, उसकी पिछले 9 महीने से बैठक नहीं हुई, और इसके लिए मंत्रालय ने ये दलील दी है, कि बैठक के लिए पैसे नहीं हैं। बोर्ड अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन नई सरकार ने नया बोर्ड नहीं बनाया।
‘एमएसजी’ में राम रहीम ने खुद को मुख्य क़िरदार के तौर पर पेश किया है। फ़िल्म में एक्टिंग के अलावा लेखन-निर्देशन भी राम रहीम का ही है, और संगीत भी उन्होंने ही दिया है। सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म को सर्टिफिकेट देने से इसलिए मना कर दिया था, क्योंकि आरोप है, कि फ़िल्म में राम रहीम मे खुद को गॉ़ड दिखाया है, जो कुछ लोगों को आपत्तिजनक लग सकता है।
इसके बाद ‘एमएसजी’ को फ़िल्म सर्टिफिकेशन एपेलेट ट्रिब्यूनल में भेजा गया, जहां से इसे क्लियरेंस मिल गई।

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=scuWiXG5bh8″ width=”560″ height=”315″]