‘हैदर’ के लिए श्रद्धा और तब्बू बनी सिंगर

मुंबई: श्रद्धा कपूर के एक्टिंग करियर के साथ उनकी गायकी भी चल पड़ी है। विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ में श्रद्धा ने सुरों की आज़माइश की है। इस फिल्म में वो फीमेल लीड रोल निभा रही हैं, और पहली बार शाहिद कपूर के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। दिलचस्प बात ये है, कि श्रद्धा के साथ तब्बू ने भी फिल्म के गाने को आवाज़ दी है।

‘हैदर’ के प्रोमोशन्स के लिए म्यूजिकल टूर ऑर्गनाइज किये जायेंगे, जिनमें ये दोनों एक्ट्रेसेज अपने सुरों के जलवे पेश करेंगी। ‘हैदर’ शेक्सपियर के नॉवल हेमलेट  पर बेस्ड फिल्म है। विशाल ने इस बार कहानी जम्मू-कश्मीर में सेट की है। इससे पहले विशाल मैकबेथ  पर ‘मक़बूल’ और ओथेलो  पर ‘ओमकारा’ बना चुके हैं। ट्राइलॉजी की ‘हैदर’ आखिरी फिल्म है।

Haider poster