‘हॉलीवुड के पास हिरेली हैं, तो हमारे पास प्रियंका’

मुंबई: ‘हॉलीवुड के पास अगर हिरेली स्वेंक हैं, तो हमारे पास प्रियंका चोपड़ा हैं।’ आप इस कंपेरीज़न से कितना सहमत होंगे, ये तो पता नहीं, पर फ़िल्ममेकर संजय लीला भंसाली प्रियंका के एक्टिंग स्किल्स से इस क़दर प्रभावित हैं, कि उन्होंने ‘पी.एस. आई लव यू’ की एक्ट्रेस की तुलना प्रियंका से कर दी।

प्रियंका भंसाली की फ़िल्म ‘मैरी कॉम’ की लीड एक्ट्रेस हैं, जिसे उमंग कुमार ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म के फर्स्ट लुक लांच में जब भंसाली से फ़िल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- “ये स्पेशल फ़िल्म है, क्योंकि मैरी कॉम बहुत बड़ी इंस्पिरेशन हैं। वूमेन इंपॉवरमेंट की लिए बहुत बड़ी इंस्पिरेशन हैं। मैरी कॉम का रोल प्ले करने के लिए ये जो एटम बम पीसी (प्रियंका चोपड़ा) है, उससे बेटर नहीं हो सकता। हॉलीवुड के पास अगर हिरेली स्वेंक हैं, तो हमारे पास प्रियंका चोपड़ा हैं। ये मैं दावे के साथ बोल सकता हूं।”

मिलियन डॉलर बेबी में हिलेरी स्वेंक।
मिलियन डॉलर बेबी में हिलेरी स्वेंक।

हिलेरी के साथ प्रियंका की तुलना की वजह है, हिलेरी की 2004 की फ़िल्म ‘मिलियन डॉलर बेबी’, जिसमें हिलेरी ने एक ऐसी बॉक्सर का रोल निभाया था, जो एक कोच की मदद से बॉक्सिग की ऊंचाइया छूती है। ‘मिलियन डॉलर बेबी’ फिक्शन कहानी है, लेकिन ‘मैरी कॉम’ से काफी मिलती है।

ज़ाहिर है, कि प्रियंका इस तारीफ़ से गदगद हो रही होंगी, क्योंकि तारीफ़ करने वाले शख़्स संजय लीला भंसाली हैं, जिन्हें खुद चलता-फिरता फ़िल्म इंस्टीट्यूट माना जाता है। मैरी कॉम में प्रियंका ओलिंपियन बॉक्सर के रोल में हैं। पर्दे पर पहली बार वो रियल लाइफ़ करेक्टर निभा रही हैं। फ़िल्म 5 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।

mary-kom cut