2 स्टेट्स के कवर पर अर्जुन-आलिया

मुंबई: ‘2 स्टेट्स’ के प्रोमोशंस के लिए इसके मेकर्स ने अब एक नई स्ट्रेटजी अपनाई है। ये फ़िल्म चेतन भगत के नॉवल 2 स्टेट्स पर बेस्ड है, लिहाज़ा अब इस नॉवल को कवर बदलकर री-लांच किया गया है।

443834-arjun-kapoor-and-alia-bhatt-at-2states-book-launch

पहले 2 स्टेट्स के कवर पर ग्राफिकल फोटो थी, जिसकी जगह अब फ़िल्म की स्टार कास्ट वाली तस्वीर ने ले ली है। इस बदलाव के बारे में चेतन का कहना है- “फ़िल्म तो थिएटर में आती और चली जाती है, लेकिन क़िताब हमेशा रहती है।”

चेतन ने आगे कहा, कि नॉवल की रीलांचिंग उनके लिए पुरानी यादें लेकर आई है, जब पांच साल पहले इसे लांच किया गया था। क़िताब को लोगों ने ख़ूब पसंद किया है, फ़िल्म भी अच्छी बनी है।

BkIPk_aCQAA-Ivx

चेतन ने इस बात का क्रेडिट फ़िल्म के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन को दिया। ‘2 स्टेट्स’ में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट पहली बार एक साथ आ रहे हैं। अर्जुन पंजाबी लड़के के रोल में हैं, तो आलिया तमिल लड़की का क़िरदार निभा रही हैं।