‘2 स्टेट्स’ के बाद ‘रिवॉल्यूशन 2020’ पर फ़िल्म

Revolution_2020मुंबई: ‘2 स्टेट्स’ को पसंद करने वालों के लिए खुशख़बरी है। चेतन भगत के एक और नॉवल रिवॉल्यूशन 2020 का भी स्क्रीन एडेप्टेशन होने जा रहा है, और इस बार चेतन के नॉवल को पर्दे पर लेकर आ रहे हैं डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता।

चेतन भगत
चेतन भगत

रिवॉल्यूशन 2020  का स्क्रीन प्ले भी राजकुमार ही लिख रहे हैं, जबकि ‘2 स्टेट्स’ का स्क्रीन प्ले चेतन और डायरेक्टर अभिषेक वर्मन ने लिखा है।

रिवॉल्यूशन 2020  लव ट्रायंगल है, जिसकी कहानी की बैकग्राउंड वाराणसी की पॉलिटिक्स है। सुनने में ये भी आ रहा है, कि फ़िल्म में फीमेल लीड रोल आलिया भट्ट ही निभा सकती हैं। चेतन ने उनका नाम डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता को रिकमेंड किया है।

इससे पहले चेतन के नॉवल फाइव प्वाइंट सम वन  पर ‘3 इडियट्स’, वन नाइट एट कॉल सेंटर  पर ‘हैलो’ और द थ्री मिस्टेक्स ऑफ़ माई लाइफ़  पर ‘काय पो छे’ पर फ़िल्में बन चुकी हैं। ‘हैलो’ को छोड़कर बाक़ी सभी फ़िल्में क्रिटिकली और कमर्शियली सक्सेसफुल रही हैं।