26 को रिलीज़ होंगी 8 फ़िल्में, सभी कम बजट की

मुंबई: 26 सितंबर को कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो रही है। इसका फ़ायदा उठाते हुए कई कम बजट की फ़िल्में रिलीज़ की जा रही हैं। इस दिन कुल 8 फ़िल्में थिएटर्स में पहुंचेंगी। छोटी फ़िल्मों के लिए ये आख़िरी हफ़्ता होगा, क्योंकि इसके बाद दिसंबर तक की डेट्स बड़ी फ़िल्मों के नाम रहेगी।
ये फ़िल्मे हैं- 3 एएम, बलविंदर सिंह फेमस हो गया, बियांड – द थर्ड काइंड, चारफुटिया छोकरे, डिअर वर्सेस बिअर, देसी कट्टे, मैनू एक लड़की चाहिए और मुंबई देहली मुंबई। स्टार कास्ट के हिसाब से देखें, तो चारफुटिया छोकरे, बलविंदर सिंह फेमस हो गया, देसी कट्टे और मुंबई देहली मुंबई ठीकठाक फ़िल्में हैं।
चारफुटिया छोकरे में सोहा अली ख़ान लीड रोल में हैं, जबकि बलविंदर सिंह फेमस हो गया में मिका सिंह और शान हैं। वहीं देसी कट्टे में सुनील शेट्टी, जय भानुशाली और अक्षय कपूर लीड रोल्स में हैं। जबकि मुंबई देहली मुंबई में शिव पंडित और पिया बाजपेयी लीड रोल्स निभा रहे हैं।
desi kattey