अमिताभ बने ‘बाजीराव’ के फैन, कहा- नशा ही नहीं उतरता!

ranveer big b 2मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोणे की फ़िल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया है, लेकिन अब इस फ़िल्म की तारीफ़ एक ऐसी शख्सियत ने की है, जो खुद अभिनय की दुनिया का शहंशाह हैं।
‘बाजीराव मस्तानी’ के प्रशंसकों में ताज़ा नाम जुड़ा है अमिताभ बच्चन का, जिन्होंने सोशल मीडिया में फ़िल्म की तारीफ़ करते हुए लिखा है-
बाजीराव मस्तानी… सिर्फ़ एक शब्द… विलक्षण!! और इसका नशा ही नहीं उतर रहा… बाजीराव…!!!

“Bajirao Mastani” … simply one word …STUPENDOUS !!
AUR ISKA NASHA HI NAHIN UTTAR RAHA .. Bajirao .. !!!

‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए ये निश्चित रूप से बहुत बड़ा कांप्लीमेंट है। ख़ासकर रणवीर सिंह के लिए, क्योंकि बिग बी ने अपनी तारीफ़ में बाजीराव यानि रणवीर का उल्लेख किया है।
हाल ही में हुए एक अवॉर्ड समारोह के रेड कार्पेट पर भी अमिताभ ने रणवीर को गले लगकर बेहतरीन काम करने के लिए बधाई दी। बिग बी ने इस मुलाक़ात की तस्वीरें भी अपने सोशल एकाउंट पर शेयर की हैं।
वैसे इस तारीफ़ के का नशा भी रणवीर के सिर से जल्द नहीं उतरेगा।