दीपिका के कारण देसी रंग में रंग गया हॉलीवुड

मुंबई: यूँ तो बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफ़र दीपिका पादुकोण ने तय किया है लिहाज़ा ज़रूरी ये है कि वह हॉलीवुड के तौर तरीके अपनाएं| लेकिन हो कुछ और ही रहा है| हॉलीवुड फिल्म xXx: रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज की शूटिंग हाल ही में ख़त्म हुई है| लेकिन फिल्म के ख़त्म होते होते इसके बाकी के स्टार कास्ट पर दीपिका का असर साफ़ देखने को मिल रहा है|

ख़ासकर दीपिका के अमेरिकन को-स्टार विन डीजेल उनके भारतीय तौर तरीकों से काफी प्रभावित नज़र आ रहे हैं| हाल ही में फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुख़र्जी ने सोशल मीडिया पर दीपिका और उनके को-एक्टर विन की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें दोनों उनके द्वारा डिजाईन किये गए भारतीय पोशाक में नज़र आ रहे हैं|

इससे पहले विन ने फेसबुक पर एक विडियो शेयर किया था जिसमें दीपिका उन्हें हिंदी सिखाती नज़र आती हैं|

xXx: रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज अगले साल रिलीज़ होने वाली है| फिल्म में दीपिका सेरेना नाम का एक किरदार निभा रही हैं| दीपिका के फैन्स को उनके इस डेब्यू हॉलीवुड फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है|