iifa 2016: छाया ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘बजरंगी भाईजान’ का जलवा

मुंबई: स्पेन के मेड्रिड शहर में हुए 17 वें आइफा (International Indian Film Academy) अवॉर्ड्स समारोह का समापन 25 जून की रात को हुआ, जिसमें 2015 में आई फ़िल्मों के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

समारोह में भारतीय सितारों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ इंडो-स्पेनिश सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। विजेताओं की पूरी सूची नीचे दी गई है-

 

बेस्ट फ़िल्म- बजरंगी भाईजान

बेस्ट डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी)

 

बेस्ट एक्टर (पुरुष)- रणवीर सिंह (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट एक्टर (महिला)- दीपिका पादुकोणे (पीकू)

सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर (पुरुष)- अनिल कपूर (दिल धड़कने दो)

सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर (महिला)- प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)

निगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर- दर्शन कुमार (एनएच 10)

कॉमिक रोल में बेस्ट परफॉर्मेंस- दीपक डोबरियाल (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)

बेस्ट डेब्यू एक्टर (पुरुष)- विक्की कौशल (मसान)

बेस्ट डेब्यू एक्टर (महिला)- भूमि पेडनेकर (दम लगा के हइशा)

बेस्ट डेब्यू कपल- सूरज पंचोली व अाथिया शेट्टी (हीरो)

 

बेस्ट स्टोरी- जूही चतुर्वेदी (पीकू)

बेस्ट स्क्रीनप्ले- कबीर ख़ान, परवीज़ शेख, वी विजयेंद्र प्रसाद (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट डायलॉग- जूही चतुर्वेदी (पीकू)

 

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष)- पापुन (मोह मोह के धागे-दम लगा के हइशा)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला)- मोनाली ठाकुर (मोह मोह के धागे-दम लगा के हइशा)

बेस्ट लिरिक्स- वरूण ग्रोवर (मोह मोह के धागे)

 

बेस्ट कॉरियोग्राफी- रेमो डिसूजा (पिंगा- बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सुदीप चटर्जी (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट एडिटिंग- ए श्रीकर प्रसाद (तलवार)

बेस्ट एक्शन- श्याम कौशल (बाजीराव मस्तानी)

 

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनिंग- अंजू मोदी व मेक्सिमा बसु (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट मेकअप- विक्रम गायकवाड़ (दत्तो- तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)

 

बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन- सलोनी धत्रक, श्रीराम अयंगर, सुजीत सावंत (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट साउंड डिज़ाइन- विश्वदीप चटर्जी व निहार रंजल समल (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट सांग इंजीनियर- तनय गज्जर (दीवानी मस्तानी- बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट साउंड मिक्सिंग- अजय कुमार पीबी (बदलापुर)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- संचित बल्हारा (बाजीराव मस्तानी)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- प्रसाद सुतारा (बाजीराव मस्तानी)

 

स्पेशल अवॉर्ड

वुमन ऑफ़ द इयर- प्रियंका चोपड़ा