INSIDE STORY: इस फिल्म ने प्रियंका चोपड़ा को अपने पिता के गुजरने के ग़म से उभरने में मदद की थी

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की महत्वकांक्षी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है जिन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपने टैलेंट से लोगों को खुश किया है|

लेकिन निजी ज़िन्दगी में प्रियंका ने भी काफी बुरा वक़्त देखा है| उनके लिए वो दौर खासकर काफी मुश्किल रहा था जब उनके पिता, अशोक चोपड़ा इस दुनिया से चले गए थे| लेकिन एक प्रोफेशनल की तरह प्रियंका ने अपने करियर में आगे बढ़ते रहने का फैसला किया| पिता से बिछड़ने के बाद प्रियंका को आगे बढ़ते रहने का ये हौसला मिला था फिल्म मैरी कोम से जिसका खुलासा उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साईट के ज़रिये किया| दरअसल मैरी कोम के 2 साल पूरे होने पर प्रियंका ने अपने करियर की उस बेहतरीन फिल्म को याद करते हुए लिखा …

‘समय कितना तेज़ी से बढ़ता है| मैरी कोम के दो साल पूरे हो गए| यह मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि उससे बढ़कर है| मेरे ख्याल से यह वही फिल्म है जिसने मुझे डैड के गुजरने के ग़म से उभरने में मदद की है …”

इसके साथ प्रियंका ने मैरी कोम की पूरी टीम को इसके दो साल पूरे होने पर बधाई दी और उन्हें शुक्रिया भी कहा|

मैरी कोम प्रियंका के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है| ये फिल्म रियल लाइफ बॉक्सर एम.सी. मैरी कोम के जीवन पर आधारित थी| कहा जाता है कि शुरू शुरू में प्रियंका इस फिल्म को करने से काफी हिचकिचा रही थी| लेकिन फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली और निर्देशक उमंग कुमार के प्रोत्साहन से उन्होंने इसे करने का निर्णय लिया और परदे पर मुक्केबाज़ के किरदार को बखूबी निभाने के लिए मेहनत करना शुरू किया|

प्रियंका की मेहनत कितना रंग लायी है ये मैरी कोम की कामयाबी बयां करती है|