खुलासा!! ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अनुष्का और रणबीर के बीच आखिर क्या रिश्ता है?

मुंबई: कारण जोहर की अगली रोमांटिक फिल्म ऐ दिल है मुश्किल इस वक़्त सुर्ख़ियों में बनी हुई है| हर दिन इस फिल्म से जुडी एक न एक खबर सामने ज़रूर आती है| और अब जो खबर सामने आई है वो वाकई ख़ास है|

anushka-ranbir

ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का और रणबीर के बीच एक तरफ़ा प्यार है इसका अंदाजा तो हम पहले से लगा रहे थे| लेकिन अब पता चला है कि फिल्म में वो रणबीर ही होंगे जो अनुष्का और फवाद खान की शादी करवाने की कोशिश कर रहे होंगे| और इसी कोशिश में उन्हें फिल्म में मार भी खाना पड़ेगा| ये खुलासा किया है अभिनेता कौशल कपूर ने जो फिल्म में अनुष्का के पिता का किरदार निभा रहे हैं|

कौशल छोटे परदे के अभिनेता हैं जो ‘ये है मोहब्बतें’ के लीड करैक्टर रमण भल्ला के पिता का किरदार निभाते हैं|