It’s Official! ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई: ख़बरें तो काफी वक़्त से आ रही थीं, लेकिन कंफर्मेशन अब हुआ है। टीवी शो ‘क्वांटिको’ से अमेरिका में अपने नाम की धूम मचा चुकी प्रियंका हॉलीवुड एक्शन एक्टर ड्वेन जॉनसन यानि द रॉक  के साथ ‘बेवॉच’ फ़िल्म से हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
प्रियंका ने अधिकारिक रूप से घोषणा अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो पोस्ट करके की है, जिसमें ड्वेन उनकी तारीफ़ करते हुए स्वागत कर रहे हैं। ड्वेन प्रियंका को भारत और फिर दुनिया की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेज में से एक बता रहे हैं।
pc rock
इस वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा है- “और वक़्त आ गया है सबको ये अधिकारिक रूप से बताने का। द रॉक के साथ बेवॉच। बुरा बनने में मैं माहिर हूं। बेहतर है कि आप देखें।” प्रियंका के खुलासे से लगता है कि उनका क़िरदार ग्रे शेड वाला है।
“And it’s time to tell u all officially!! #Baywatch it is @therock ! Being Bad is what I do best!!! U better watch out!!” 
वीडियो में देखिए द रॉक के साथ प्रियंका का ऐलान: