हमेशा याद रहेगा आपको राधिका आपटे का ये अंदाज़

मुंबई: राधिका आपटे एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं| लेकिन इस बार वजह किसी लीक्ड क्लिप नहीं, बल्कि राधिका का हुनर है| आशा भोंसले के जन्मदिन के अवसर पर राधिका एक ख़ास अंदाज़ में उन्हें तोहफा देना चाहती है|

दरअसल राधिका मुंबई के पब्लिक प्लेटफार्म पर कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस के साथ आशा के कुछ मशहूर गानों पर लैटिन डांस करेंगी और इसी तरह से वो हिंदी संगीत जगत की इस मधुर आवाज़ को उनके 83वे जन्मदिवस पर शुभकामना देंगी|

बेहतरीन एक्टिंग करने वाली राधिका एक ट्रेन्ड डांसर भी हैं| और उन्होंने ये कहा भी है कि अगर एक्टिंग उनका पैशन न होता तो वो डांसर ज़रूर बनती|

ख़बरों की माने तो इस ख़ास परफॉरमेंस में राधिका फिल्म नमक हलाल, सागर के कुछ गानों पर थिरकती नज़र आएँगी|

पिछले दिनों फोबिया में राधिका की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी| वहीँ रजनीकांत की फिल्म कबाली में भी वो नज़र आ चुकी हैं|