दिलों में उतर रही सलमान ख़ान की भारत, क्रिटिक्स और सेलेब्रिटीज़ ने दिये फुल मार्क्स…

मुंबई। देश में आज ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत इस जश्न का मज़ा दोगुना कर रही है। फ़िल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और लोगों के दिलों में उतर रही है। सलमान की फ़िल्मों को लेकर अक्सर आलोचनात्मक रवैया अपनाने वाले फ़िल्म क्रिटिक्स ने इस बार उनकी खुलकर तारीफ़ की है। उधर, सेलेब्रिटीज़ और दर्शक भी सलमान की परफॉर्मेंस से प्रभावित नज़र आ रहे हैं।

फ़िल्म की सहयोगी स्टार कास्ट कटरीना कैफ़, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और सतीश कौशिक को भी तारीफ़ें मिल रही हैं।

भारत देश में 4700 और विदेशों में 1300 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी है। फ़िल्म को लेकर जो प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, वो उत्साहित करने वाली हैं। ज़्यादातर क्रिटिक्स ने भारत को 3-4 स्टार दिये हैं। वहीं, सोशल मीडिया के ज़रिए सेलेब्रिटीज़ और दर्शक भी भारत की तारीफ़ कर रहे हैं।