Tiger Shroff ने अपने नाम किया यह रिकॉर्ड, सलमान के पास भी नहीं

मुंबई। टाइगर श्रॉफ ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड कर लिया है, जो बॉलीवुड के दबंग सलमान ख़ान के पास भी नहीं है। किसी फ्रेंचाइजी सीरीज़ में काम करने वाले टाइगर सबसे कम उम्र के अभिनेता बन गये हैं।

टाइगर के करियर की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बाग़ी है, जिसकी दो फ़िल्में आ चुकी हैं और अब टाइगर तीसरी किस्त के लिए गियर अप हो रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर्स की मौजूदा जनरेशन में सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने वाले टाइगर सबस छोटे एक्टर हैं।

बाग़ी 2 में टाइगर श्रॉफ़ और दिशा पाटनी।

अपनी इस उपलब्धि पर बात करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कहा,”पिछले कुछ वर्षों में, बागी मेरे लिए घर की तरह बन गयी है। हर बार एक बेहतर फ़िल्म देने का दबाव निश्चित रूप से बना रहता है। बहुत से लोग अपने करियर में इतनी जल्दी फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा नहीं बन पाते हैं, इसलिए दबाव बड़ा था क्योंकि मैंने अभी इंडस्ट्री में कदम रखा ही था और मेरा दूसरा प्रोजेक्ट फ्रेचाइजी फ़िल्म थी, तब से मुझे इसी को आगे बढ़ाना था। टाइगर ने कहा कि अगली फ़िल्म में कुछ नया करने की कोशिश की जा रही है।

टाइगर जल्द ही रितिक रोशन के साथ एक फ़िल्म में नज़र आएंगे। इसका शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है। इसके अलावा रेम्बो के आधिकारिक रीमेक में भी वो नज़र आने वाले हैं। टाइगर की पिछली फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर ने बॉक्स ऑफ़िस पर साधारण प्रदर्शन किया है। फ़िल्म क़रीब 70 करोड़ के आसपास ही जुटा सकी है।

अगर फ्रेंचाइजी फ़िल्मों की बात करें तो आने वाले वक़्त में बाग़ी 3 के अलावा दबंग 3 और हाउसफुल 4 का इंतज़ार दर्शकों को है।