‘कपूर एंड संस- सिंस 1921’ का नया पोस्टर, ट्रेलर आज

मुंबई: कपूर एंड संस- सिंस 1921 का नया पोस्टर जारी किया गया है। डायरेक्टर शकुन बत्रा ने सोशल मीडिया में पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, कि ट्रेलर आज शाम 5 बजे रिलीज़ किया जाएगा।
Kapoor_Sons_poster
फैमिली ड्रामा कपूर एंड संस में ऋषि कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, फ़वाद ख़ान, आलिया भट्ट, रजत कपूर और रत्ना पाठक शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म 18 मार्च को रिलीज़ होगी।