मुंबई में बेस्ड है सूर्या की ‘अंजान’ की कहानी

मुंबई: तमिल सुपर स्टार सूर्या की तमिल फ़िल्म ‘अंजान’ 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में सूर्या डबल रोल में हैं। फ़िल्म की कहानी मुंबई में सेट की गई है, और हिंदी सिनेमा के कई वेटरन एक्टर्स फ़िल्म में अहम रोल निभा रहे हैं।

मनोज बाजपेयी, दिलीप ताहिल, मुरली शर्मा और राजपाल यादव के अलावा विद्युत जाम्वाल भी अहम् क़िरदारों में हैं। फीमेल लीड रोल में सामंथा हैं। इस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म को एन लिंगूसेमी ने डायरेक्ट किया है, जबकि यूटीवी और तिरूपति ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है।

तेलगू में फ़िल्म को सिकंदर के नाम से रिलीज़ किया जा रहा है। देखिए फ़िल्म की झलक…

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=MJxEQPMh_io” width=”560″ height=”315″]