आदित्य और परिणीति की ‘दावत-ए-इश्क़’

मुंबई: आदित्य रॉय कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म ‘दावत-ए-इश्क़’ का ट्रेलर लांच कर दिया गया है। फ़िल्म को हबीब फ़ैज़ल ने डायरेक्ट किया है, जबकि यशराज फ़िल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। हैदराबाद में सेट फ़िल्म की कहानी आदित्य और परिणीति के क़िरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है।

फ़िल्म में दहेज़ के इश्यू को उठाया गया है। अनुपम खेर परिणीति के पिता के रोल में हैं, जबकि आदित्य वेटर का रोल निभा रहे हैं। ‘दावत-ए-इश्क़’ 5 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। देखिए, फ़िल्म की पहली झलक…

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=rtsHlYO6TUc” width=”300″ height=”315″]