ट्रेलर: हिमेश रेशमिया का ‘एक्सपोज़’

मुंबई: म्यूज़िक डायरेक्टर से एक्टर बने हिमेश रेशमिया अब एक्सपोज़ कर रहे हैं। लेकिन वो क्या एक्सपोज़ करने वाले हैं, ये फ़िल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। 60 के दशक में सेट इस फ़िल्म को डायरेक्ट किया है अनंत महादेवन ने।

himeshdubla_650_012014034328

हिमेश फ़िल्म में 60’s  के क़ामयाब सुपरस्टार रवि कुमार बने हैं। हिमश ने इस रोल के लिए कई किलो वज़न कम किया है। रैपर यो यो हनी सिंह इस फ़िल्म से एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं, और वो फ़िल्म में अहम् रोल में हैं। इरफ़ान ख़ान और आदिल हुसैन भी एक दिलचस्प क़िरदार निभा रहे हैं।

फ़िल्म की लीडिंग लेडीज़ हैं, ज़ोया अफ़रोज और सोनाली राउत। ट्रेलर में ज़ोया को देखकर आपको सत्यम् शिवम् सुंदरम् की ज़ीनत अमान की याद आ जाएगी। साठ के संगीत, डायलॉगबाज़ी और स्टाइल से भरपूर ट्रेलर को लुत्फ़ उठाइए…

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=2GDC0QyIWm4″ width=”300″ height=”315″]