पति के लिए ‘यमराज’ ओमपुरी से लड़ रही ‘वॉरियर सावित्री’





मुंबई: सती सावित्री की पौराणिक कहानी तो आप सभी जानते होंगे। एक पतिव्रता पत्नी अपने पति सत्यवान का जीवन बचाने के लिए यमराज के पीछे जाती है, और अपने वाक्-चातुर्य से पति के प्राण बचाने में क़ामयाब हो जाती है।

इस कहानी से प्रेरणा लेकर वॉरियर सावित्री बनाई गई है। जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर है इस फ़िल्म की कहानी आज के दौर में सेट की गई है। वो सावित्री धार्मिक थी, ये सावित्री फाइटर है।

कहानी के मूल में निहारिका रायज़ादा का क़िरदार है, जो ट्रेंड फाइटर है। उसे एक लड़के (रजत बरमेचा) से प्यार हो जाता है। दोनों शादी कर लेते हैं, लेकिन ‘यमराज’ (ओम पुरी) पति के पीछे पड़ जाते हैं।

वॉरियर सावित्री का निर्देशन परम गिल ने किया है। उन्होंने संगीत भी दिया है, और गीत भी लिखे हैं। फ़िल्म में विदेशी कलाकार टिम मान, लूसी पिंडर और बॉलीवुड के बैडमैन गुलशन ग्रोवर भी अहम क़िरदारों में नज़र आएंगे।

फ़िल्म का ट्रेलर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए—->

OFFICIAL TRAILER|WAARRIOR SAVITRI|OM PURI|LUCY PINDER|NIHARICA RAIZADA