‘दम लगा के हईशा’ के सेट पर ‘बेबी डॉल’ के ठुमके

मुंबई: ‘रागिनी एमएमएस 2’ के गाने बेबी डॉल का असर फ़िल्म ‘दम लगाके हईशा’ के सेट पर भी दिख रहा है। इस वीडियो में देखिए फ़िल्म के हीरो आयुष्मान खुराना को बेबी डॉल गाते हुए। और हां, साथ में बेहद क्यूट बेबी डॉल भी हैं, जो आयुष्मान की ताल पर सनी लियोनी की तरह ठुमके लगा रही हैं।

दम लगा के हईशा में आयुष्मान के साथ भूमि।
दम लगा के हईशा में आयुष्मान के साथ भूमि।

यशराज बैनर की फ़िल्म को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म में आयुष्मान और भूमि पेडनेकर मिडिल क्लास कपल के रोल में हैं। भूमि इस फ़िल्म से हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर डेब्यू कर रही हैं। इससे पहले वो यशराज फ़िल्म्स में ही काम करती थीं।

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=wPbJWWwy10g” width=”300″ height=”315″]