शाह रूख़ ख़ान की फ़िल्म फ़ैन का पहला गाना ‘जबरा फ़ैन’ रिलीज़

मुंबई: शाह रूख़ ख़ान की फ़िल्म फ़ैन का पहला गाना जबरा फ़ैन आज रिलीज़ हुआ हो गया है। गाने को नकश अज़ीज़ ने आवाज़ दी है, जबकि इसे वरूण ग्रोवर ने लिखा है। संगीत विशाल-शेखर ने दिया है।
fan 1
अपने पसंदीदा सुपरस्टार के लिए एक फ़ैन के जज़्बात बयां करता हुआ ये गाना दिलचस्प है, और डांस के शौक़ीनों के लिए सटीक है। इंटरनेट पर जबरा फ़ैन काफी पसंद किया जा रहा है।
fan 5
मनीष शर्मा डायरेक्टिड फ़ैन दिल्ली में रहने वाले एक ऐसे लड़के की कहानी है, जिसकी सूरत एक सुपरस्टार से मिलती है। फ़िल्म में शाह रूख़ फैन और सुपरस्टार के रोल में हैं। फ़ैन बनने के लिए उन्होंने प्रॉस्थेटिक मेकअप की मदद ली है।
fan 4
गाना देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। गाना अलग विंडो में खुलेगा।
CLICK HERE TO WATCH ‘JABRA FAN SONG’