मुंबई। 70th Filmfare Awards 2025: बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर 2025 को गुजरात टूरिज्म के साथ EKA Arena अहमदाबाद में संपन्न हुआ। इस साल का समारोह खास रहा, क्योंकि किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने रिकॉर्ड 13 अवॉर्ड्स जीतकर इतिहास रच दिया।
फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक समेत कई प्रमुख श्रेणियों में बाजी मारी। आलिया भट्ट ने ‘जिगरा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतकर नूतन और काजोल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जबकि अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की ट्रॉफी साझा की।
इस साल के अवॉर्ड्स में विविधता और नई प्रतिभाओं का बोलबाला रहा। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जीनत अमान और दिवंगत श्याम बेनेगल को प्रदान किया गया। इसके अलावा, ‘शोले’ की 50वीं वर्षगांठ पर विशेष सम्मान दिए गए।
अवॉर्ड समारोह का संचालन शाह रुख खानन, करण जौहर और मनीष पॉल ने किया। शाह रुख कई साल बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह की मेजबानी की। आइए, देखते हैं विजेताओं की पूरी सूची:
प्रमुख पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म: लापता लेडीज
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: किरण राव (लापता लेडीज)
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स): आई वांट टू टॉक (शूजित सरकार)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका – पुरुष): अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक) और कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स): राजकुमार राव (श्रीकांत)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका – महिला): आलिया भट्ट (जिगरा)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स): प्रतिभा रंता (लापता लेडीज)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (पुरुष): रवि किशन (लापता लेडीज)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (महिला): छाया कदम (लापता लेडीज)
संगीत और गीत संबंधित पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम: राम संपत (लापता लेडीज)
- सर्वश्रेष्ठ गीत: प्रशांत पांडे (सजनी – लापता लेडीज)
- सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर (पुरुष): अरिजीत सिंह (सजनी – लापता लेडीज)
- सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर (महिला): मधुबंती बागची (आज की रात – स्त्री 2)
- आर डी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग टैलेंट इन म्यूजिक: अचिंत ठक्कर (जिगरा, मिस्टर एंड मिसेज माही)
- सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर: राम संपत (लापता लेडीज)
डेब्यू पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक: आदित्य सुहास जांभले (आर्टिकल 370) और कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
- सर्वश्रेष्ठ डेब्यू पुरुष: लक्ष्य (किल)
- सर्वश्रेष्ठ डेब्यू महिला: नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
- लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: जीनत अमान और श्याम बेनेगल (मरणोपरांत)
50 ईयर्स ऑफ शोले स्पेशल अवॉर्ड्स:
स्पेशल अवॉर्ड्स की कैटेगरी में विभिन्न दशकों को उन कलाकारों को ट्रिब्यूट दिया गया, जिन्होंने पीढ़ियों को प्रभावित किया।
- 1950s: मीना कुमारी, बिमल रॉय, दिलीप कुमार
- 1960s: नूतन
- 1970s: जया बच्चन, अमिताभ बच्चन
- 1980s: श्रीदेवी
- 1990s: काजोल, शाह रुख खान, करण जौहर
तकनीकी पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी: रफी महमूद (किल)
- सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: मयूर शर्मा (किल)
- सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम: दर्शन जलान (लापता लेडीज)
- सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: सुभाष साहू (किल)
- सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग: शिवकुमार वी. पनिकर (किल)
- सर्वश्रेष्ठ एक्शन: सीयंग ओह और परवेज शेख (किल)
- सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स: रीडिफाइन (मुंज्या)
- सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: बोस्को-सीजर (तौबा तौबा – बैड न्यूज)
पटकथा और लेखन संबंधित पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ कहानी: आदित्य धर और मोनल ठाकर (आर्टिकल 370)
- सर्वश्रेष्ठ पटकथा: स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
- सर्वश्रेष्ठ संवाद: स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
- एडाप्टेड पटकथा: रितेश शाह और तुषार शीतल जैन (आई वांट टू टॉक)