राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर को माना अपना नया गुरु, ‘धुरंधर’ निर्देशक को समर्पित की अगली फिल्म ‘सिंडिकेट’

Ram Gopal Varma calls Aditya Dhar his new Guru. Photo- X

मुंबई। Ram Gopal Varma on Aditya Dhar: धुरंधर फिल्मों के निर्देशक आदित्य धर का अगर इस वक्त कोई सबसे बड़ा फैन है तो वो हैं- फिल्ममेकर राम गोपल वर्मा। रामू ने पहले धुरंधर और अब धुरंधर द रिवेंज को लेकर इतनी पोस्ट लिखी हैं, मगर उनके जज्बात खत्म नहीं हो रहे।

खुद एक ट्रेंड सेटर फिल्मकार रहे राम गोपाल वर्मा ने अब एक नई पोस्ट में आदित्य धर को अपना गुरु मान लिया है और अपनी निर्माणाधीन फिल्म सिंडिकेट उन्हें समर्पित की है।

राम गोपाल वर्मा ने माना आदित्य को गुरु

सोमवार को राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर लिखा- धुरंधर 2 का असर देखने के बाद, मैं अतीत को जाने दे रहा हूं और नये भविष्य की खोज कर रहा हूं। अगर सत्या, कम्पनी और सरकार मेरे पुराने गुरु कोपोला को समर्पित थीं तो मेरी अगली फिल्म सिंडिकेट मेरे नये गुरु आदित्य धर को समर्पित होगी।

यह भी पढ़ें: Ram Gopal Varma’s New Film: राम गोपाल वर्मा ने किया क्राइम ड्रामा फिल्म ‘सिंडिकेट’ का एलान, उठाया प्लॉट से पर्दा

राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया में अपने जज्बात के उफान के लिए जाने जाते हैं। मगर, धुरंधर के केस में उनकी भावनाओं को कोई ठहराव ही नहीं मिल रहा। कई पोस्टों के जरिए रामू धुरंधर 2 को गेम चेंजर फिल्म बता चुके हैं। रामू ने यहां तक लिख दिया कि को सिनेमा को अब दो दौरों में बांटा जा सकता है- 19 मार्च से पूर्व और 19 मार्च के बाद।

हाल ही में रामू ने मुंबई में आदित्य धर से मुलाकात भी की, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया में साझा की थी। इस फोटो में आदित्य की पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम भी साथ थीं।

पिछले साल धुरंधर की रिलीज के समय जब राम गोपाल वर्मा ने जब आदित्य धर की तारीफ की थी, तब आदित्य ने जवाब में खुलासा किया कि वो रामू की फिल्म में काम करने का सपना लेकर मुंबई आये थे।

रामू से प्रभावित रहे हैं आदित्य धर

आदित्य ने लिखा था- सालों पहले मैं एक सूटकेस, एक सपना और भरोसा लेकर मुंबई आया था कि एक दिन राम गोपाल वर्मा के नीचे काम करूंगा। ऐसा कभी हो नहीं सका। लेकिन, इस सफर में कहीं ना कहीं, जाने बिना, मैंने आपके सिनेमा में काम किया। आपकी फिल्मों ने मुझे यह नहीं सिखाया कि फिल्म कैसे बनाएं, उन्होंने सिखाया कि जोखिमभरे अंदाज में कैसे सोचें।

बता दें, राम गोवाल वर्मा की फिल्में सत्या और कम्पनी हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्में मानी जाती हैं, जिनमें गैंगस्टर और अंडरवर्ल्ड की दुनिया को पहली बार पर्दे पर मुकम्मल ढंग से पेश किया गया था। इन फिल्मों के सभी किरदार नेगेटिव होते हुए भी नायकों की तरह पेश किये गये थे।