71st National Film Awards: शाह रुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी बेस्ट एक्टर, ’12th फेल’ बेस्ट फिल्म

National Film Awards announced. Photo- X

मुंबई। 71st National Film Awards: शुक्रवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। यह पुरस्कार 2023 में रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए घोषित किये गये हैं। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में इस बार हिंदी फिल्मों का वर्चस्व रहा और कई श्रेणियों में पुरस्कार अपने नाम किये।

बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान भी आखिरकर नेशनल अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट में शामिल हो गये हैं। शाह रुख को जवान, रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे और विक्रांत मैसी को 12th फेल के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में पुरस्कार की घोषणा की गई है। इन तीनों ही कलाकारों का पहला नेशनल अवॉर्ड है। जवान के चलिया गाने के लिए शिल्पा राव बेस्ट सिंगर घोषित की गईं।

विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित 12th फेल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार द केरल स्टोरी के सुदीप्तो सेन के नाम रहा।

वहीं, करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को बेस्ट कोरियोग्राफी (वैभवी मर्चेंट) अलावा बेस्ट फीचर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट कैटेगरीज में पुरस्कार दिये जाएंगे। बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड सान्या मल्होत्रा स्टारर कटहल को मिला है।

मेघना गुलजार निर्देशित विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर को तीन कैटेगरीज में विजेता घोषित किया गया है। राष्ट्रीय, सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली फिल्म के अलावा मेकअप और कॉस्ट्यूम श्रेणियों में भी सैम बहादुर विजेता रही।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सूचना प्रसार मंत्रालय की ओर से प्रदान किये जाते हैं। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए 332 फीचर फिल्में, 15 नॉन फीचर फिल्में, 27 बुक्स और 16 क्रिटिक्स की एंट्रीज मिलीं।

आशुतोष गोवारिकर फीचर फिल्म सेक्शन के चेयरमैन रहे, जबकि नॉन फीचर फिल्म सेक्शन की अध्यक्षता पी शेषाद्रि ने की।

यह भी पढ़ें: 70th National Film Awards: राष्ट्रपति ने विजेताओं को दिये पुरस्कार, मिथुन ‘दादासाहेब फाल्के’ से सम्मानित

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023: विजेताओं की पूरी सूची

फीचर फिल्म श्रेणी

  • स्पेशल मेंशन: एमआर राजकृष्णन (Animal – री-रिकॉर्डिंग)
  • सर्वश्रेष्ठ ताई फाके फिल्म: Pai Tang…Step of Hope
  • सर्वश्रेष्ठ गारो फिल्म: Rimdottianga
  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: Bhagavanth Kesari
  • सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: Parking
  • सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म: Godday Godday Chaa
  • सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म: Pushkara
  • सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: Shyamchi Aai
  • सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: Ullozhukku
  • सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: Kandeelu
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: Kathal
  • सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म: Vash
  • सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: Deep Fridge
  • सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म: Rongatapu 1982
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन दिशा: नंदू-प्रुध्वी (HanuMan)
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: वैभवी मर्चेंट (Dindhora Baje Re – Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani)
  • सर्वश्रेष्ठ गीत: कसारला श्याम (Ooru Palleturu – Balagam)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन:
    • जीवी प्रकाश कुमार (Vaathi)
    • हर्षवर्धन रामेश्वर (Animal)
  • सर्वश्रेष्ठ मेकअप: श्रीकांत देसाई (Sam Bahadur)
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन: सचिन, दिव्या, निधि (Sam Bahadur)
  • सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन: मोहनदास (2018)
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन: मिधुन मुरली (Pookkaalam)
  • सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिज़ाइन: सचिन सुधाकरन, हरिहरन (Animal)
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा:
    • साई राजेश (Baby)
    • रामकुमार बालकृष्णन (Parking)
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद: दीपक किंगरानी (Sirf Ek Bandha Kaafi Hai)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमटोग्राफी: प्रसन्थानु मोहपात्रा (The Kerala Story)
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक/गायिका:
    • शिल्पा राव (Chaliya – Jawan)
    • रोहित (Premisthunna – Baby)
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार:
    • सुकृति बंडिरेड्डी (Gandhi Thatha Chettu)
    • कबीर खानदरे (Gypsy)
    • त्रीशा तोषर, श्रीनिवास पोकले, भार्गव (Naal 2)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता/अभिनेत्री:
    • उर्वशी (Ullozhukku)
    • जानकी बोदीवाला (Vash)
    • विजयराघवन (Pookkaalam)
    • मुथुपेट्टई सोमु भास्कर (Parking)
  • सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता/अभिनेत्री:
    • रानी मुखर्जी (Mrs Chatterjee vs Norway)
    • शाहरुख खान (Jawan)
    • विक्रांत मैसी (12th Fail)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: सुदीप्तो सेन (The Kerala Story)
  • सर्वश्रेष्ठ AVGC फिल्म: HanuMan
  • सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म: Naal 2
  • राष्ट्रीय, सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म: Sam Bahadur
  • संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani
  • सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म: Aatmapamphlet
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म: 12th Fail

गैर-फीचर फिल्म श्रेणी

  • स्पेशल मेंशन:
    • Nekal – Chronicle of the Paddy Man
    • The Sea and the Seven Villages
  • सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट: Sunflowers Were The First Ones To Know
  • सर्वश्रेष्ठ वॉयसओवर: हरि कृष्णन एस (The Sacred Jack – Exploring The Tree of Wishes)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: प्रणिल देसाई (The First Film)
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन: नीलाद्री रॉय (Moving Focus)
  • सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिज़ाइन: शुभरुन सेनगुप्ता (Dhundhgiri Ke Phool)
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमटोग्राफी: मीनाक्षी सोमन, सरवनमरुथु (Little Wings)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: पीयूष ठाकुर (The First Film)
  • सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म: Giddh The Scavenger
  • सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म: The Silent Epidemic
  • सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फिल्म: God Vulture and Human
  • सर्वश्रेष्ठ कला/संस्कृति फिल्म: Timeless Tamil Nadu
  • सर्वश्रेष्ठ जीवनी/ऐतिहासिक पुनर्निर्माण फिल्म:
    • Mo Bou Mo Gaan
    • Lentina Ao
  • सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म: The Spirit Dreams of Cheraw
  • सर्वश्रेष्ठ गैर-काल्पनिक फिल्म: Flowering Man (फ्लावरिंग मैन)

यह भी पढ़ें: National Film Awards में कन्नड़ सिनेमा का दबदबा, कांतारा और KGF Chapter 2 को बड़ी जीत