मुंबई। Bhooth Bangla Teaser: साल 2026 में अक्षय कुमार की पहली रिलीज होगी भतूत बंगला, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म की रिलीज में एक महीने से भी कम का समय रह गया है और अक्षय कुमार इसके प्रमोशंसम में जुट गये हैं। इसी क्रम में गुरुवार को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसमें फिल्म कलाकारों और किरदारों से मुलाकात करवाई गई है।
मंगलपुर में वधूसुर का आतंक
फिल्म हॉरर-कॉमेडी है, मगर टीजर में हॉरर से ज्यादा कॉमेडी की रखी गई है और फिल्म की कहानी के सार को रिवील किया गया है, जो एक मंगलपुर नाम के कस्बे में सेट है। इस कस्बे में वधूसुर का आतंक है। इसलिए, लोग शादी करने से भी कतराते हैं। वधूसुर नई-नवेली दुल्हनों को अपना शिकार बनाता है। हालांकि, वधूपुर की झलक अभी नहीं दिखाई गई है।
कैसा है भूत बंगला का टीजर?
टीजर में अक्षय कुमार, परेश रावल, स्वर्गीय असरानी, तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पाल्कर, राजपाल यादव और जिशु सेनगुप्ता अपने-अपने किरदारों में नजर आते हैं। अक्षय कुमार पूरी तरह अपने कॉमेडी के रंगों में रंगे नजर आते हैं और साथी कलाकार उन्हें पूरा सपोर्ट करते हैं।
कुछ लाइंस मजेदार हैं। जब अक्षय कहते हैं- क्या पैलेस मिला है। बकिंघम पैलेस से दो कमरे कम होंगे बस। अक्षय और परेश की जोड़ी एक बार फिर अपने परिचित अंदाज में नजर आती है। दोनों के बीच संवादों की अदला-बदली दिलचस्प है। फिल्म में अक्षय और वामिका की फ्रेश जोड़ी है।
यह भी पढ़ें: Golmaal 5 Akshay Kumar: अजय देवगन की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में हुई अक्षय कुमार की एंट्री, निभाएंगे यह मजेदार किरदार
भूल बंगला की सबसे बड़ी यूएसपी अक्षय और प्रियदर्शन की वापसी है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में कई सफल कॉमेडी फिल्में दी हैं। इससे पहले दोनों भूल भुलैया जैसी आइकॉनिक हॉरर कॉमेडी हिंदी सिनेमा को दे चुके हैं। भूल बंगला की स्टार कास्ट में वामिका गब्बी और जिशु को छोड़कर सभी कलाकार प्रियदर्शन और अक्षय के साथ पर्दे पर कॉमेडी करते रहे हैं।
भूल भुलैया के बाद अक्षय के करियर की यह दूसरी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इससे पहले अक्षय स्त्री 2 के क्लाइमैक्स में नजर आये थे, मगर उनकी भूमिका संक्षिप्त थी।

