Hera Pheri 3 में परेश रावल की वापसी के बाद Akshay Kumar की पहली प्रतिक्रिया, बताया- क्या है असली दौलत?

Akshay Kumar first reaction after Paresh Rawal comeback to Hera Pheri 3. Photo- Instagram

मुंबई। Akshay Kumar Hera Pheri 3: परेश रावल की वापसी के बाद अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी 3 ट्रैक पर लौट आई है। पिछले कुछ महीनों से फिल्म परेश रावल एपिसोड की वजह से खूब चर्चा में रही। परेश रावल की कथित वापसी के बाद फिल्म एक बार सोशल मीडिया में खबरों के केंद्र में हैं।

इस बीच अक्षय कुमार ने एक ऐसी पोस्ट लिखी है, जिसे हेरा फेरी 3 से जोड़कर देखा जा रहा है। दार्शनिक भाव जताते हुए अक्षय ने इस पोस्ट में खुशियों, ठहराव और असली दौलत के बारे में लिखा है। हालांकि, उन्होंने कहीं भी हेरा फेरी 3 का जिक्र नहीं किया है, मगर पोस्ट के भाव से समझा जा सकता है कि राजू का निशाना बाबू भैया ही हैं। अक्षय ने हंसते हुए अपनी एक पुरानी फोटो भी इसके साथ लगाई है।

हंसती हुई तस्वीर के साथ खुशियों की बात

पोस्ट में एक कोट लिखी है- ‘जीवन में, हम खुशी के चुराये हुए पलों को सहजकर रखते हैं। यही आपका असली धन होता है।’ इसके आगे अक्षय ने लिखा- यह याद दिलाता है कि जोर से हंसे, गहराई से प्यार करें और ठहरावों का आनंद उठाएं। इसके साथ अक्षय ने टाइमलेस हैशटैग लिखा है।

यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3: लो जी, मान गये बाबू भैया! अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ Paresh Rawal फिर करेंगे हेराफेरी

अगर, अक्षय की इस पोस्ट के सांकेतिक मायने निकाले जाएं तो ऐसा लगता है कि वो बाबू भैया को नसीहत दे रहे हैं कि पैसों के चक्कर में मत पड़ो, असली दौलत छोटी-छोटी खुशियां होती हैं। हर समय दौड़ते रहना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी सफर में रुककर नजारों का लुत्फ भी उठाना चाहिए।

परेश के साथ ट्रैक पर लौटी Hera Pheri 3

खैर, अक्षय की पोस्ट (Akshay Kumar Hera Pheri 3) का चाहे तो मतलब निकले, मगर फैंस के लिए खुशियों का मौका जरूर है कि बाबू भैया लौट आये हैं और अब हेरा फेरी 3 आगे बढ़ सकती है।

परेश ने हिमांशु मेहता के पॉडकास्ट में सब कुछ रिजॉल्व होने की बात कही थी, जिसके बाद माना गया कि हेरा फेरी 3 को लेकर चल रही दिक्कतें खत्म हो गई हैं।

फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। हेरा फेरी, 2000 में आई थी और यह हिंदी सिनेमा की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है। राजू बने अक्षय कुमार, श्याम बने सुनील शेट्टी और बाबू भैया बने परेश रावल की तिकड़ी ने एक अलग ही दुनिया रच दी थी।

यह भी पढ़ें: Hera Pheri 3: परेश रावल को अक्षय कुमार ने भेजा लीगल नोटिस, बाबू भैया पर करार से मुकरने का आरोप