मुंबई। Bollywood Movies in October: अक्टूबर का महीना देशवासियों के लिए बेहद खास है। नवरात्रि के साथ शुरू हुआ त्योहारों का सिलसिला पूरे अक्टूब जारी रहेगी। नवरात्रि के बाद दशहरा और फिर दिवाली से घर और बाजारों के दिल भी रोशन रहेंगे।
त्योहार का यह सीजन फिल्म कारोबारियों के लिए भी खास होता है, क्योकि इस छुट्टी और खुशनुमा माहौल के कारण दर्शक सिनेमाघरों का रुख करते हैं। इसीलिए, इस दौरान आने वाली फिल्मों के अच्छे कारोबार की उम्मीद रहती है।
इस बार अक्टूबर का महीना कई फिल्में लेकर आ रहा है, जिनमें वरुण धवन- जाह्नवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की थामा सबसे अहम बॉलीवुड मूवीज हैं। इन दोनों से बड़े कलेक्शन की उम्मीद रहेगी।
अक्टूबर में रिलीज हो रहीं बॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट:
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- रिलीज डेट: 2 अक्टूबर
- मुख्य कास्ट: वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल आदि।
- डायरेक्टर: शशांक खेतान
- प्रोड्यूसर: धर्मा प्रोडक्शन्स, मेंटर डिसिप्लिन एंटरटेनमेंट
- सार: एक फैमिली कॉमेडी जो संस्कार और प्यार की कहानी बयान करती है, जहां दो अलग-अलग बैकग्राउंड वाले लोग शादी के बंधन में बंधते हैं।
लॉर्ड कर्जन की हवेली
- रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
- मुख्य कास्ट: अर्जुन माथुर, रसिका दुग्गल आदि।
- डायरेक्टर: अंशुमन झा
- प्रोड्यूसर: गोल्डन रेशियो फिल्म्स, फर्स्ट रे फिल्म्स, जेटी प्रोडक्शन्स
- सार: एक थ्रिलर जो ब्रिटिश इतिहास और रहस्य से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है।
कंट्रोल
- रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
- मुख्य कास्ट: ठाकुर अनूप सिंह, रोहित रॉय, प्रिया आनंद, यशपाल शर्मा आदिछ
- डायरेक्टर: सफदर अब्बास
- प्रोड्यूसर: पेन स्टूडियोज, यशी स्टूडियोज
- सार: एक एक्शन-ड्रामा जो पावर और कंट्रोल की थीम पर आधारित है।
सायरा खान केस
- रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
- मुख्य कास्ट: रजनीश दुग्गल, पूनम दुबे, आराधना शर्मा, मनमोहन तिवारी आदि।
- डायरेक्टर: करन राजदान, स्वाति चौहान
- प्रोड्यूसर: पैनोरमा म्यूजिक, सोल फिल्म्स
- सार: शरिया और संविधान के बीच कशमकश पर आधारित कोर्ट रूम ड्रामा।
थामा
- रिलीज डेट: 21 अक्टूबर
- मुख्य कास्ट: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी आदि।
- डायरेक्टर: आदित्य सरपोतदार
- प्रोड्यूसर: मैडॉक फिल्म्स
- सार: मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की वैम्पायर फिल्म।
एक दीवाने की दीवानियत
- रिलीज डेट: 21 अक्टूबर
- मुख्य कास्ट: हर्षवर्धन राणे, सोनम बाजवा
- डायरेक्टर: मिलाप जावेरी
- प्रोड्यूसर: देसी मूवीज फैक्टरी, प्ले डीएमएफ
- सार: एक रोमांटिक ड्रामा जो प्यार और जुनून की कहानी बयान करता है।
द ताज स्टोरी
- रिलीज डेट: 31 अक्टूबर
- मुख्य कास्ट: परेश रावल आदि।
- डायरेक्टर: तुषार अमरीश गोयल
- प्रोड्यूसर: स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज
- सार: ताज महल पर सवाल उठाने वाली फिल्म- क्या ताज महल शिव मंदिर था?
सिंगल सलमा
रिलीज डेट: 31 अक्टूबर
मुख्य कास्ट: हुमा कुरैशी, श्रेयस तलपड़े, सनी सिंह आदि।
डायरेक्टर: नचिकेत सामंत
प्रोड्यूसर: स्टार स्टूडियोज, एलिमेंट3 एंटरटेनमेंट
सार: मुस्लिम सोशल कॉमेडी, जिसकी कहानी 33 साल की लड़की की शादी पर आधारित है।