मुंबई। Golmaal 5: अभी तक अक्षय कुमार की हाउसफुल फ्रेंचाइजी को सबसे लम्बी फ्रेंचाइजी माना जाता है, क्योंकि इसकी पांचवीं फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। मगर, अब इस फ्रेंचाइजी की बराबरी करने आ रही है अजय देवगन की गोलमाल फ्रेंचाइजी, जिसकी पांचवीं फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू होने जा रही है।
अगले साल शुरू हो सकती है शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी इस समय मुंबई में जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं। इस शूटिंग के सितंबर 2025 तक खत्म होने की उम्मीद है और रोहित साल के अंत तक एडिटिंग पूरी करने की तैयारी है, ताकि 2026 की शुरुआत में रिलीज हो सके।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद, रोहित गोलमाल 5 की तैयारी शुरू करेंगे, जिसकी शूटिंग फरवरी या मार्च 2026 से शुरू होने की योजना है।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar को लेकर फिल्म बनाने जा रहे Ajay Devgn, खुद सम्भालेंगे निर्देशन की कमान
सितम्बर तक लॉक हो जाएगी स्क्रिप्ट
फिल्म की कहानी पहले ही फाइनल हो चुकी है और टीम ने स्क्रीनप्ले पर काम शुरू कर दिया है। खबरें यह भी हैं कि गोलमाल 5 के लिए लेखकों की नई टीम स्क्रिप्ट पर काम कर रही है, जो संभवतः सितंबर 2025 तक फाइनल हो जाएगी, जिसमें डायलॉग राइटिंग और अंतिम सुधार बाकी रहेंगे।
फिल्म में अजय देवगन के साथ पूरी गैंग- अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लीवर सहित अन्य कलाकार वापसी करेंगे। भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से गोलमाल 5 के 2027 की पहली छमाही में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।
गोलमाल 5 की टीम में शामिल होने से पहले अजय देवगन रेंजर फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे। इसके बाद वह कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में नजर आएंगे।
अजय-रोहित की 14वीं फिल्म गोलमाल 5
अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने भारतीय सिनेमा में एक लंबा और सफल सफर साझा किया है, जिसमें उन्होंने जमीन, गोलमाल सीरीज, सिंघम, बोल बच्चन, सिंघम रिटर्न्स जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है। उनकी यह साझेदारी दशकों तक चली है और कई बॉक्स ऑफिस हिट्स दी हैं। गोलमाल 5, इस जोड़ी की 14वीं फिल्म होगी।
गोलमाल, अजय देवगन के करियर की प्रमुख फ्रेंचाइजी है, जिसे रोहित शेट्टी ने शुरू किया था। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2006 में आई थी, जो काफी पसंद की गई। 2008 में गोलमाल रिटर्न्स आई। 2010 में गोलमाल 3 और 2017 में गोलमाल अगेन रिलीज हुई थी।